जानिए सोशल मीडिया पे टैग्स ट्रेंड करवाने वाले हैशटैग (#) की कहानी।

 जानिए सोशल मीडिया पे टैग्स ट्रेंड करवाने वाले हैशटैग की कहानी। 



आज कल हैशटैग (#) - चिन्ह काफी पॉपुलर है ,आम लोगों में। आपने देखा होगा की सोशल मीडिया में किसी तड़कती-फड़कती टैग्स या टाइटल के पहले हैशटैग को लिखा जाता है। आज हम उसी हैशटैग के बारे में जानेंगे। 

हैशटैग को क्यों लिखा जाता है ? 

आज के आधुनिक समय में हैशटैग का यूज़ किसी ट्रेंडिंग न्यूज़ ,टैग और सोशल इवेंट को दर्शाने के लिए किया जाता है। इसे Number sign भी कहा जाता है। 
उदाहरण :-  # जो किस्मत में लिखा है , वही सच होता है। 
                   # भारत ने अंतरिक्ष में बाजी मार ली। 
                   # Dr. jaishankar ( 78.5M ) 

कुछ इस टाइप का उदाहरण अगर आपको कही दिखे तो समज जाना की वह ट्रेंड में है।  इसको इस्तेमाल करने के लिए कोई सीमा या लिमिट नहीं है। अगर हम गूगल पे # पानीपुरी सर्च करे तो गूगल हमे पानीपुरी से रिलेटेड खबरे या टिप्स बताता है। 

इसका मतलब यह है की हैशटैग (#)  किसी शब्द या उच्चारण के पहले लगा है तो सर्च इंजन उससे मिलता जुलता कंटेंट बताता है। 


इतिहास और कुछ फैक्ट्स। 

हैशटैग को विश्वभर में टाइटल के रूप में देखा जाता है। किसी भी सामूहिक इवेंट्स हो तो उसमें इसका उल्लेख (#) अवश्य मिलता है। 
 
दरअसल,साल २००७ में  इसे सबसे पहली बार एक मशहूर अमेरिकी ब्लोग्गर क्रिस मेसिना द्वारा प्रस्तावित किया गया था। यह हमे इंटरनेट से काफी खोज से मिला है। 



मगर तकनिकी तौर पे इसे बहुत पहले से ही जान लिया गया था। बात करे (७०'s) सत्तर के दशक की , तो बहुत सी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज आईटी फील्ड में कमर कस रही थी। उन्ही में से 'c' प्रोग्रामिंग लैंग्वेज आज भी काफी पॉपुलर है।  इस लैंग्वेज में "#include<headerfile>" का इस्तेमाल होता था।

 यहाँ पर ध्यान देनी वाली बात यह है की # का उल्लेख काफी सहजता से दिखाई देता है। यहाँ हैशटैग preprocessor का काम करता हुआ मालूम होता है।  ये  बताता है की हैशटैग का यूज़ बहुत पहले से होता आ रहा है।   

फिर धीरे-धीरे (80 's) अस्सी के दशक में स्मार्टफोन में हैशटैग की-बोर्ड्स पे दिखाई देने लगा। 

क्या हैशटैग पे किसी का पेटेंट है?

आई दिन कुछ अटपटे सवाल हमारे मन में घूमते रहते है।  यह सवाल उन्ही में से है।  बात आती है की इस चिन्ह का कोई पेटेंट है की नहीं ? तो आपको बता दे की इसका कोई पेटेंट या मालिक नहीं है। 


साल २००७ में क्रिस मेसिना द्वारा हैशटैग का उल्लेख करते समय उन्होंने बताया था की " हैशटैग (#)  को इंटरनेट ने जन्म दिया है ,   इसका कोई मालिक नहीं है , इसे कोई खरीद नहीं सकता "। 

यह बताता है की उन्होंने भी इसका पेटेंट नहीं किया था और सामान्य तौर पे समझ भी आता है की हर चीज़ की पेटेंट होना यह अनिवार्य नहीं है। कुछ चीज़े लोगों के भले के लिए भी छोड़ देना चाहिए।   

विभिन्न ट्रेंडिंग ऍप और सर्च इंजन पे हैशटैग का काम। 



१. गूगल -  ट्रेंडिंग टैग्स और उन्हें categorize करना ।
 
 गोल काफी मशहूर सर्च इंजन है।  करीब ७४ % लोग दुनियाभर में गूगल की सहायता से अपना काम निपटाते है। गूगल में हैशटैग का यूज़ होना आम बात है।  
दरअसल , वर्तमान में चल रहे किस्से या कहे तो ट्रेंड जो काफी चर्चित होते है , यूज़ लोग हैशटैग के जरिये पॉपुलर बना देते है।  गूगल अपने सिस्टम से कंप्यूटर अल्गोरिथ को समझ के वही ट्रेंडिंग खबरों को हमे दिखता है। यहाँ पर हैशटैग अपनी अनोखी भूमिका निभाता है। 
उदाहरण - # matar paneer banana seekhe
               # India

२. फेसबुक - पोस्ट्स से ट्रेंडिंग तक। 

हम सभी ने फेसबुक को भली-भांति जाना है। कुछ साल पहले फेसबुक पे अकॉउंट होना ही हम भारतीयों के लिए एक स्टैण्डर्ड हुआ करता था। हमने अपने कई मित्रो को फेसबुक पे मैसेज या जीवन में घटित कुछ मजेदार किस्से लिखकर काफी समय बिताया था। वह भी क्या दिन थे  ! 

वही यहाँ पर हैशटैग हमारी पोस्ट्स , कमेंट , आदि को यूजर तक पहुंचने में काफी मदत करता है। हैश के आगे लिखे हुए कंटेंट फिर ट्रेंडिंग में आ जाते है। फेसबुक में हैशटैग इसी प्रकार काम करता है। 
उदाहरण - #vivek  oberoi (24M ) 

३. स्नेप चैट -  spotlight करना। 

स्नेप चैट एक पॉपुलर वीडियो शेयरिंग ऍप है। हाल ही के वर्षो में लोगों के बीच यह ऍप काफी चर्चित रही है। यहाँ पर हैशटैग यूज़ करने 
पर स्नेप चैट उस यूजर को स्पॉटलाइट में लाता है। 
उदाहरण - #dancingbarshow

४. इंस्टाग्राम -  कंटेंट को categorize करना। 

आपने इंस्टाग्राम पे रील्स तो जरूर देखा होगा। इंस्टाग्राम अपनी अनोखी फीचर्स के लिए जाना जाता है। हाला की यहाँ पर हैशटैग का काम  कंटेंट या टॉपिक को नियोजित तरीके से categorize करना होता है। जैसे गूगल ट्रेंडिंग टॉपिक्स को categorize करता है वैसे हो इंस्टाग्राम भी कुछ इसी तरह काम करता है। 
उदाहरण - #party ho rhi hai

५.  ट्विटर और टिकटोक। 

इन दोनों ही ऍप में हैशटैग का काम किसी यूजर को ढूंढ़ना और किसी पोस्ट को ढूंढ़ने के लिए होता है।  
उदाहरण - # iamstillsingle 
                 # berojgaar 

हैशटैग से जुड़े कुछ सवाल-जवाब। 

१. क्या सर्च इंजन पे सभी हैशटैग टर्म्स पॉपुलर होते है ?

 इसका सही उत्तर है  - नहीं ! 

जी है  , हैशटैग के साथ जुड़े शब्द तभी मशहूर होंगे जब ज्यादा से ज्यादा लोग उस पर अपनी प्रतिक्रिया देंगे। वर्ना  तो कितने ऐसे शब्द है , जिन्हे हैश - टैग ने सहायता दिया है पर वे ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाए है। 

२. किस देश ने हैशटैग शब्द को banned कर दिया था ?

   यह घटना  वर्ष २०१३ की है।  

दरअसल , फ्रांस ऐसा देश है जिसने hashtag शब्द को अपने देश में  illegal कर दिया है। वहाँ पर स्वदेशी शब्दों को अधिक महत्व दिया गया 
है , इसलिए फ़्रांसिसी भाषा में हैशटैग को लिखा जाता है। 

  क्या हैशटैग में नंबर  या किसी विशेष वर्ण को लिखा जा सकता है ?

नहीं , हैशटैग में नंबर तो यूज़ हो सकता है परन्तु, विशेष वर्ण के शब्द ( special character ) नहीं यूज़ किये जा सकते। 

४. क्या गालियों को भी लिखा जा सकता है (हैशटैग के साथ )?

यह बहुत ताज्जुब की बात  है की सर्च इंजन और मशहूर सोशल मीडिया  ऍप्स ने गालियाँ तथा अश्लील शब्दों को लिखने से मना कर दिया है परन्तु , आज के दौर में वहीं  गंदे शब्द ज्यादातर ट्रेंडिंग में होते है।  

लोग जिस चीज़ को ज्यादा फोकस और लाइक्स करते है वही ट्रेंडिंग में हो जाता है। 

Read more:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ